घर घर टीकाकरण अभियान से 434 हुए लाभान्वित

चिकित्सा विभाग की 20 टीमो ने 750 घरो का किया दौरा
==================================
केकड़ी 1 सितंबर(पवन राठी)केकड़ी
शहर में चल रहे डोर to डोर टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 434 लोगो का टीकाकरण किया गया।
पी एम ओ डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि चिकित्सा विभाग की 20 टीमो ने घर घर जाकर टीकाकरण संपादित किया।बुधवार को 20 टीमो द्वारा 750 घरो का दौरा कर इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां दी।
डॉ रॉय ने यह भी बताया कि टीकाकरण का यह अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा।

error: Content is protected !!