तीन दिवसीय इण्डक्षन ट्रेनिंग का आगाज

दिनांक 02.09.2021: राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास, द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुर्नवास कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय क्षमता वर्धन ‘‘स्टाफ इण्डक्शन ट्रेनिंग’’ का आगाज हुआ। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डिम्पल शर्मा, वार्ड पार्षद, नगर निगम अजमेर, अध्यक्षता के रूप में जे.के. शर्मा पूर्व पार्षद, समाज सेवी, अजमेर, राकेष कुमार कौषिक निदेषक, श्री तरूण शर्मा अतिरिक्त निदेषक, रणसिंह चीता उपनिदेषक षिक्षा, भवंर सिंह गौड, सहायक निदेषक षिक्षा, सहित सी.बी.आर. टीम 30 संभागियों ने भाग लिया।

राकेष कुमार कौषिक, निदेषक ने अतिथियांे का स्वागत करते हुये संस्थागत कार्यक्रमों पर प्रकाष डालते हुये बताया कि संस्था 1975 से सेवार्थ कार्याें में प्रयासरत है, संस्था चार क्षेत्रों षिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका तथा मानव संसाधन पर कार्य कर रही है। साथ ही बताया कि वर्तमान में संस्था 2000 दिव्यांगो के कल्याण एवं पुनर्वास पर हेतु कार्य कर रही है।

श्री राकेष ने बताया कि तीन दिवसीय स्टाफ क्षमतावर्धन प्रषिक्षण पर प्रकाष डालते हुये बताया कि समय-समय पर संस्था द्वारा स्टाफ क्षमतावर्धन हेतू प्रषिक्षणों का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देष्य दिव्यांगता के क्षेत्र में नये शोध, तकनीक से स्टाफ को अवगत करना एवं कार्य करते वक्त आ रही चुनोतियों को सन्दर्भ व्यक्तियों द्वारा समाधान करना। ताकि दिव्यांग बच्चों विकास हेतु और अधिक बहेतरी से किया जा सके।

प्रशिक्षण में श्रीमती डिम्पल शर्मा, वार्ड पार्षद, नगर निगम अजमेर ने संस्थागत कार्याें की सराहना करते हुये बताया कि दिव्यांगों के पुर्नवास हेतु संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत महत्वपूर्ण है।

श्री जे.के. शर्मा पूर्व पाषर््ाद ,समाज सेवी, अजमेर) ने बताया कि दिव्यांगों के साथ किसी प्रकार भेदभाव नहीं करते हुये उन्हें आगे बढ़ने के लिये के लिये प्रेरित करते हुये अवसर उपलब्ध करवाना चाहिए।

तरूण शर्मा, अतिरिक्त निदेषक द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियो का आभार व्यक्त किया। प्रषिक्षण के संचालन में रणसिंह चीता, उपनिदेषक षिक्षा, भंवर सिंह गौड़ सहायक निदेषक षिक्षा आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!