एम्योचर फेडरेशन रोलर बॉस्केटबॉल इण्डिया के तत्वाधान मे दिनांक 28 से 30 अगस्त 2021 तक माउट लिस्ट्रा पब्लिक स्कूल आगरा,(यू0पी) मे ऑल इण्डिया रोलर बॉस्केटबॉल व रोलर स्पीड स्केटीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे राजस्थान सब-जूनियर रोलर बॉस्केटबॉल की बालक व बालिका टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राजस्थान रोलर बॉस्केटबॉल संघ महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया की बालक टीम ने फाइनल मैच मे हरियाणा टीम को 6-1 बॉस्केट के अंक से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिसमे कप्तान दक्षराज व जैविक धान ने 2 – 2 अंक व अंश शर्मा और हर्ष कोठारी ने 1 – 1 अंक बनाए। बालिका टीम ने फाइनल मैच मे मध्यप्रदेश टीम को 3 -1 अंक से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाडी इस प्रकार है- बालक टीमः- कप्तान दक्षराज चौरसिया, जैविक धान, गौतम, हर्ष कोठारी, अंश शर्मा, रिद्यम सदहल, नेचिकित गर्ग, अश, गगन, आर्यन गर्ग, लक्ष्यदीप सिद्धू, वंश अरोडा, सार्थक वासवानी। बालिका टीमः- आंचल जांगिड, परिधि टांक, स्वस्ति चौरसिया, सोनू रावत, सपना रावत, नन्दनी चौधरी, उमा गौड, भावना। टीम कोच मैनेजर- दिनेश शर्मा, खुशी । इसी के साथ निम्न खिलाडियो ने रोलर स्पीड स्केटीग की प्रतियोगिता मे भी हिस्सा लिया जिसमे स्वर्ण, रजत, व कास्य पदक प्राप्त किए। 300 व 500 मीटर रेस मे स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाडीः- स्वस्ति चौरसिया, वंश अरोड़ा, कार्तिक लाम्बा, दिव्याशु चौधरी, दक्ष राज चौरसिया, जैविक धान, हर्ष कोठारी। 300 व 500 मीटर रेस मे रजत पदक प्राप्त खिलाडीः- कुशाग्र जैन, अंश शर्मा, 300 व 500 मीटर रेस मे कास्य पदक प्राप्त खिलाडीः- सपना रावत, रिद्यम सदहल।
आज के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथी पूर्व पीसीसी मेम्बर व काग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी ने विजेता खिलाडियो को पदक पहनाकर स्वागत किया व हेमन्त भाटी ने प्रत्येक खिलाडियो से अलग अलग बात की जिसमे खिलाडियो ने बताया कि हम पिछले पांच सालो से रोलर बॉस्केबॉल व दस साल से अधिक समय से रोलर स्केटीग व रोल बॉल खेलते हुए अजमेर शहर का विभिन्न प्रतियोगिताो के द्वारा पदक प्राप्त कर अजमेर का नाम रोशन कर रहे है परन्तु आज तक अजमेर शहर मे रोल बॉल, रोलर स्केटीग का खेल मैदान अजमेर मे नही बना जिससे खिलाडियो को रोड पर ही अपनी प्रेक्टीस करनी होती है जिससे कई बार खिलाडी चोटील होते रहते है। इस पर हेमन्त भाटी ने खिलाडियो का आश्वत किया की वे खिलाडियो की बात उच्च अधिकारीयो तक पहुचाएंगे जिससे इस खेल का मैदान खिलाडियो का जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी मे बन सके। इस मौके पर अन्तराष्टीय रोल बॉल स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाडि किशोर कुमार मारोठियॉ व अभिभावक गण भी मौजूद थे।