प्रसन्न गणपति मंदिर की दानपेटी से चोर 50 हजार ले उडे

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, पुलिस चोरो की खोज में जुटी
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। जिले के ब्यावर शहर के सूरजपोल गेट स्थित प्रसिद्द श्री प्रसन्न गणपति मंदिर में बीती शुक्रवार देर रात चोरों ने 2 दानपेटियों में रखी करीब 50 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह 4 बजे लगी। जब मंदिर में ही बने एक कमरे में सो रहे महाराज नींद से जागे। देखा तो मंदिर का मेन गेट खुला था, और 2 दानपेटियां गायब थीं। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों व ब्यावर पुलिस को चोरी की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौकास्थल पर साक्ष्य जुटाए। मंदिर में चोरी के समाचार मिलते ही लोगों की भीड़ मंदिर में जमा हो गई। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ खुलासे की मांग कर रहे हैं। सिटी पुलिस थाना टीम ने मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी केमरें खंगाले। जिसमें एक युवक द्वारा दानपेटीयो से चोरी करता हुआ देखा गया। सिटी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरो की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!