ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा और उनकी टीम द्वारा की गई सघन जांच और पूछताछ से मिली जानकारी के पश्चात चोदह जुलाई को कंटीले झाड़ियो में मिली महिला की अधजली लाश का पर्दाफाश हो गया। उक्त मामले में हत्या के तीनो आरोपियों जनावत निवासी विनोद पुत्र अमरा मेघवाल,अमृतिया निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र जीवन सिंह और राजू उर्फ़ राजमल पुत्र रतन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है की चोदह जुलाई को शमीम हेदर द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था की महिला की अधजली लाश खेत की खाई में गडी हुई अवस्था में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पुत्र नरेंद्र कुमार पुत्र नरेश बंजारा ने अपनी माँ की गुमशुदगी की रिपोर्ट रानी जिला पाली में करवाई थी। नरेंद्र कुमार ने शक ज़ाहिर किया की उसकी माँ राजू उर्फ़ राजमल के साथ कही जा सकती है। जिस पर पुलिस ने राजमल और लक्ष्मण सिंह को दस्तयाब करते हुए पूछताछ शुरू की। जिसके दरम्यान ही दोनों ने अपने साथी विनोद के साथ मिलकर उसकी हत्या कर देने की बात कही। आरोपियों ने बताया की किसी बहाने से घिसी देवी को कार में बिठा दीया था और नाडोल में ही गले पर तार बांधकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोप से बचने के प्रयास हेतु उन्होंने लाश को किसी अन्य जिले में लाया जाना मुनासिब समझते हुए खरवा के निकट शाहिद होटल के पीछे डीजल डालकर जलाने का प्रयास करते हुए अधजली हालत में खेत की खाई में पटककर चले गए।गोरतलब है की पहचान छुपाने के उधेश्य से महिला के हाथ पर लिखा नाम भी मिटा दिया और उसके पहने हुए चांदी के आभूषण भी गायब कर दिए गए। सम्पूर्ण कार्यवाही में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा की टीम में सउनि बाबूलाल,हेड कांस्टेबल कमल कुमार,कांस्टेबल पवन कुमार,गोपीराम,पांचुराम,सुरेश कुमार,शेर सिंह,रामाकिशन,राजूराम,इश्वर,प्रदीप कुमार,अशोक कुमार थे। सदर थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व में भी वाहन चोरो एवम शराब तस्करो के खिलाफ भी की थी बडी कार्यवाही की थी। वर्ष 2020-2021 मे सदर थाना पुलिस टीम ने किया 9 ब्लाइंड मर्डर का खुलासा।उच्च अधिकारियों ने पुलिस टीम को पुरूष्क़त करने की बात की है ।