केकडी 24 सितंबर(पवन राठी)
अजमेर सांसद भागोरथ चौधरी ने आज अल्प प्रवास के दौरान केकडी में अजमेर सीसीबी चेयरमेन मदन गोपाल चौधरी की माताजी सरजु देवी के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक प्रकट कर सांत्वना प्रदान की तथा किसान मोर्चा अजमेर देहात धनराज चौधरी की माताजी गोपी देवी के आकस्मिक निधन पर उनके शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना दी।इस दौरान सांसद चौधरी के साथ भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी व बद्री लाल माली,पार्षद मिश्री लाल डासानिया,पूर्व पार्षद शांतिलाल नायक,वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह राठौड़,गजेंद्र शर्मा,सुरेश कुड़ी सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।