द्रौपदी कोली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर 05 अक्टूबर 2021 – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुश्री द्रौपदी कोली को नियुक्त किया है उन्हें प्रदेश में सेवादल संगठन से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ने एवं कांग्रेस की रिति नीति व सेवादल के संगठनात्मक कार्यों को वार्ड ब्लॉक जिला राजस्थान प्रदेशभर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौपी है। सुश्री द्रौपदी कोली को नियुक्त किए जाने पर अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान देशराज मेहरा, जय शंकर चौधरी, शैलेंद्र अग्रवाल, विजय नागौरा, धीरज यादव, हरिप्रसाद जाटव, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, अशोक सुकंरिया, विनोद नकवाल, विष्णु गौड, मुकेश सबलानिया, पुनीत सांखला, शमसुदीन, मुकेश टेलर, मनोज, ताराचंद गडौरिया, मनोज गोठवाल, राकेश मिश्रा, हरीशसिंह, स्नेहलता शर्मा, स्नेहलता अग्रवाल, उर्मिला तोषनीवाल, श्रीमती लक्ष्मी धोलड़िया, लाजवंतीलता डाबरा, श्रीमती धीरज कुमार, सरोज गहलोत, दीपमाला, श्रीमती कांता, नंदिनी लता, श्रीमती गीता गायत्री ने इनकी नियुक्ति पर श्री देसाई को ईमेल कर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है एवं कहा है कि इनकी नियुक्ति से सेवादल में महिलाओं की अधिक संख्या में बढ़ोतरी होगी एवं सेवादल का संगठनात्मक विस्तार होगा।

(द्रोपदी कोली)
. 9351329069

error: Content is protected !!