अजमेर 26 अक्टूबर 2021 – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली द्वारा माननीय जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सौंपकर बी.एड. काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष परीक्षा 25 अक्टूबर को संपन्न हुई है ऐसी स्थिति में मात्र 8 दिन में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया जाना बेहद मुश्किल है तथा विश्वविद्यालय में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक दीपावली अवकाश घोषित है ऐसी स्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना मुश्किल कार्य प्रतीत होता है क्योंकि सामान्यता दीपावली के अवकाश के कारण अनेक अध्यापक मूल्यांकनकर्ता अपने अपने शहर-गांव प्रस्थान कर जाते हैं। स्नातक अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम 3 नवंबर से पूर्व जारी नहीं होने से हजारों विद्यार्थी बी.एड. काउंसलिंग में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं। इसी के चलते माननीय मुख्यमंत्री के नाम माननीय जिला कलेक्टर महोदय को पत्र सौप कर प्रदेश के हजारों विद्यार्थी के भविष्य को देखते हुए बी.एड. काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ाया जाने का आग्रह किया ताकि इसका उन्हें लाभ मिल सकेगा।
इस हेतु द्रौपदी कोली द्वारा एक पत्र महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम देकर उनसे अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम बी.एड. काउंसलिंग से पूर्व जारी करने की मांग की।