केकड़ी 27 अक्टूबर (पवन राठी)राज्य सरकार के निर्देशानुसार माननीय डाॅ. श्री रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में नगरपालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत शिविर कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25.10.2021 से 27.10.2021 तक नामदेव छीपा धर्मशाला, कल्याण काॅलोनी में वार्ड नं. 6, 7, 8 एवं 9 का शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान मौके पर श्री कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष महोदय एवं अधिशासी अधिकारी श्री बसन्त कुमार सैनी के द्वारा 13 कृषि भूमि नियमन के पट्टे, 4 भवन निर्माण निर्माण स्वीकृति, नामान्तरण के 4 प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु के 10 प्रमाण पत्र वितरित किये गये जिसमें नगरपालिका को लगभग 10.00 लाख रू. की आय प्राप्त हुई है। भवन निर्माण स्वीकृति के प्रकरणों में पट्टा जारी होने के पश्चात समयावधि में निर्माण नहीं होने पर लगने वाली शास्ति में राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्री विष्णु शर्मा को 60 प्रतिशत छूट प्रदान की गयी जिसमें प्रार्थी ने डाॅ. श्री रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय राजस्थान सरकार एवं श्री कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष नगरपालिका केकड़ी धन्यवाद् ज्ञापित किया।
शिविर में वार्ड नं. 7 के पार्षद श्री विनोद आचार्य एवं नगरपालिका स्टाफ एवं अन्य विभागों के कार्मिक, नगर ई मित्र व आमजन उपस्थित रहे।