तीन पेराफेरी गांवों में पेयजल के लिए पांच करोड़ छियासी लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी

अजमेर 01 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने बताया कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत अजमेर के तीन पेराफेरी गांवों अजयसर,खरेकड़ी और हाथीखेड़ा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच करोड़ छियासी लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं । हर घर को मिलेगा नल का पानी । इनमें अजयसर 1.39 करोड, हाथीखेडा 2.13 करोड एवं खरेकडी 2.34 करोड रूपये मन्जूर किये ।
देवनानी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में मुलाकात कर तीन पेराफेरी गांवों खरेकड़ी, हाथीखेड़ा और अजयसर में बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिए मांग करते हुए प्रस्ताव दिया था। पिछले दिनों जब राजस्थान के जल संसाधन मंत्री बी. डी. कल्ला अजमेर आए थे, तब भी अजमेर की पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन में राजस्थान के लिए दस हजार करोड़ रुपए की योजना मंजूर की गई है, जिसमें अजमेर के पेराफेरी गांवों में पेयजल की योजना भी शामिल है।

घर-घर पहुंचेगा शुद्ध जल
उन्होंने बताया कि यह योजना पूरी होने से इन तीनों गांवों को घर-घर नल कनेक्शन मिल जाएगा। इससे उन्होंने भविष्य में पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने पर इन तीनों गांवों के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। साथ ही उन महिलाओं को भी राहत मिलेगी, जो दूर-दूर से सिर पर पानी लाती हैं।

शेखावत का जताया आभार
देवनानी ने तीन पेराफेरी गांवों में पेयजल योजना मंजूर करने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। उन्होंने शेखावत से पेजयल संबंधी अन्य योजनाओं को भी जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का आग्रह किया है, ताकि अजमेर को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
प्रेस नोट-दो

देवनानी ने माली मोहल्ला कृष्णगंज वार्ड 67 में सडक निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
अजमेर, 1 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने माली मौहल्ला कृष्णगंज वार्ड संख्या 67 में नगर निगम द्वारा करीब 6.5 लाख रूपए की लागत से बनी सडक निर्माण कार्य का लोकार्पण विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस वार्ड में सड़क निर्माण कार्य कराया गया। यह रोड काफी समय से खराब अवस्था में थी । क्षेत्रवासियों ने देवनानी का मालाएं व साफे पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद नलिनी शर्मा, शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा, बंशी लाल सतरावला,अरूण भाटी,पृथ्वीराज सांखला,उगमाराम कुमावत,लोकेश चैबे,कमलेश शर्मा,रमेश चैहान व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!