केकड़ी 2 नवम्बर(पवन राठी)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार डाॅ. रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में नगरपालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत शिविर कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 01.11.2021 से 02.11.2021 तक जगदीशपुरा स्कूल में वार्ड नं. 10, 11, 12 का शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान मौके पर कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी के द्वारा 14 कृषि भूमि नियमन के पट्टे, नामान्तरण के 7 प्रमाण पत्र, स्टेट ग्रान्ट 69 ए के 10 प्राप्त आवेदन जिसमें से 3 प्रकरण निस्तारित किये गये। जन्म-मृत्यु के 40 प्रमाण पत्र एवं विवाह के 4 प्रमाण पत्र वितरित किये गये जिसमें नगरपालिका को लगभग 2 लाख 30 हजार रू. की आय प्राप्त हुई है। श्री मुकेश सोनी के नामान्तरण के प्रकरण में पूर्व जारी मांग राशि में राज्य सरकार द्वारा नामान्तरण दरे कम करने पर पुनः मांग पत्र जारी किया जिससे प्रार्थी को 1 लाख 15 हजार रू. का फायदा हुआ है। प्रार्थी ने डाॅ. रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार एवं कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष नगरपालिका केकड़ी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।
शिविर में वार्ड नं. 10 के पार्षद लोकेश साहू, वार्ड नं. 7 के पार्षद विनोद कुमार आचार्य एवं मनोनित पार्षद रोहित सिंह चैहान, नगरपालिका स्टाफ एवं अन्य विभागों के कार्मिक, नगर ई मित्र व आमजन उपस्थित रहे।