आज दिनांक 02 नवम्बर 2021 – सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान द्वारा नीट 2021 में अजमेर में प्रथम स्थान व 720 में से 691 नम्बर तथा ओबीसी केटेगरी में 84वां स्थान प्राप्त करने पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि षिवानी सैनी अषोक नगर नारी शाला रोड निवासी माली समाज की बच्ची ने नीट परीक्षा में अजमेर से प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे समस्त माली समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है। षिवानी का परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना एक मिसाल है।
इस मौके पर सुनीता चौहान ने कहा कि किसी के गरीब होने से किसी की प्रतिभा को नहीं रोका जाता है गरीबी किसी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने से नही रोक सकती है उसके पीछे उसकी मेहनत, जज्बा, श्रम व परिवार का साथ होता है। इन बेटियों की सफलता से साबित होता है कि बेटियां बेटो के समान होती है और नाम करने में सक्षम होती हैै। इन बेटियों के अभिभावको का तहे-दिल से धन्वाद जिन्होने श्रम और धन, खर्च कर अपनी बेटी को काबिल बनाया। यह परिवार बाकी सभी देषवासियों के लिए लोगो के लिए मिसाल बनेगा। इसी के चलते माली समाज की प्रतिभा षिवाली सैनी का माला व मुहं मीठा कराकर बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।
(सुनीता चौहान)
अध्यक्ष
मो. 9414202231