अजमेर ! अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने धरियावाद एवं बल्लभगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेश की जीत को कांग्रेस की रीति और नीतियों की जीत बताया है। उद्योगपति झुनझुनवाला ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बधाई दी झुनझुनवाला के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया इससे पूर्व भी कांग्रेस ने भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी और गहलोत सरकार की कार्यशैली और कुशलता दोनों की जनता ने वोटों के माध्यम से मोहर लगाई और सराहा