भक्तों ने धार्मिक यात्रा पर किया प्रस्थान

ब्यावर। शहर के भक्तों का एक दल गुरुवार को छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकला। भक्तों ने प्रसन्न गणपति मंदिर में भगवान का दर्शन कर यात्रा की शुरूआत की। यात्रा संयोजक रमेश खंडेलवाल ने बताया कि यात्रा के तहत राजस्थान व गुजरात राज्य के कई धार्मिक तीर्थस्थानों पर जाएंगे। पहला पड़ाव नाथद्वारा होगा। जहां श्रीनाथजी प्रभु का मंगला दर्शन कर यात्रा आगे बढ़ेगी। इसके बाद उदयपुर, अहमदाबाद, पाेरबंदर, द्वारकाधीश, भेंटद्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, मूल द्वारका, जैलाराम बाबा, अंबा माता का दर्शन कर पुन: ब्यावर लौटेंगे। यात्रा में महेशचंद्र, सत्यनारायण शर्मा, बुधराम भाटी, जगदीश प्रसाद, रंगलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सीतादेवी, छोटीदेवी, शर्मिला, संतोष सहित 23 सदस्य शामिल हैं। सभी भक्तों को तिलक लगाकर यात्रा की मंगल कामना की गई।

error: Content is protected !!