राज महाविद्यालय में संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम

केकड़ी 26 नवम्बर(पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मतदान साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने संविधान दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के लिए 26 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा है क्योंकि आज के दिन 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को अपनाया गया था जिसे 2 माह पश्चात 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। प्राचार्य द्वारा भारतीय संविधान की मूल उद्देशिका का भी वाचन किया गया । भौतिक विज्ञान सह आचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि संविधान निर्माण में बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । संविधान निर्माण का दायित्व मिलने पर बाबासाहेब ने सभी वर्गो व जाति को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किया। संविधान लागू होने के बाद ही समाज को निष्पक्ष न्याय प्रणाली एवं मौलिक अधिकार प्राप्त हुए। इस अवसर पर मंजू धाकड़, मनोज सैनी, कोमल कौर,अल्का कुमावत, खुशबू बैरवा ने रंगोली प्रतियोगिता में, विजयलक्ष्मी ,भरत बैरवा राजश्री प्रजापत, गोवर्धन कुमावत ,गोवर्धन जांगिड़, जीनत बानो, अमित मूंदड़ा, दीपा सैनी, आभा रानी आचार्य ,अलीलाईबा ने निबंध प्रतियोगिता में, मंजू धाकड़, रुकमणी बैरवा, पूजा शर्मा, खुशबू ,अनीता ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ प्रताप पिंजानी ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कुशल संयोजन शिखा माथुर ने किया। कार्यक्रम में चेतन लाल रेगर, विनय कुमार शर्मा, लालाराम लोधा,के सी राँटा, मान सिंह कनौजिया ,गणपत लाल जाट ,राज ,विजय ,हुसैन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!