केकडी 9 दिसम्बर(पवन राठी)
राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी का पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी व परिजन की समस्याओं से अवगत हुये साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिये सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए |
वही कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुये अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा भी लिया इसी दौरान डॉ दुर्गेश राॅय ने अवगत कराया कि पेशेंट को एक मंजिल से दूसरी मंजिल ले जाने के लिए लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी है तो चेयरमैन द्वारा तुरंत प्रभाव से लिफ्ट चालू करवाने के लिए कहा साथ ही अस्पताल परिसर में लगे तीन ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया डॉ दुर्गेश राॅय ने बतायां कि तीनों प्लांट चल रहे इसके तुरंत बाद पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने केकड़ी की हृदय स्थली पटेल मैदान मैं चल रहे समतलीकरण के कार्य का भी जायजा लिया इसी दौरान चेयरमैन कमलेश साहू ने कहा कि जल्द ही पटेल मैदान अपने नए स्वरूप में नजर आएगा वह आने वाले समय में कई खेल प्रतिभाएं इसी मैदान पर उभर कर आएगी मैदान का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेगा वह इसका निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाएगा इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव रतन पवार, पार्षद रामराज शर्मा, पार्षद जितेंद्र बोयत,मनोनीत पार्षद सज्जन बोयत,इंसाफ अली सोरगर,सत्यनारायण जेतवाल नाथूलाल असर्वा,डॉ दुर्गेश रॉय,श्याम साहू,अधिशासी अधिकारी बसंत सैनी सहायक अभियंता घासीलाल गुर्जर और रामगोपाल डांगा आदि मौजूद थे।