एक दिवसीय कौशल विकास शिविर का आयोजन पुष्कर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया l इसमें राजस्थानी मांडणा, पेपर मैसी वर्क और रंगोली का प्रशिक्षण लोक कला संस्थान के संजय कुमार सेठी द्वारा प्रदान किया गया l
शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ राजश्री शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हमारी लोक कलाएं हमारी परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने का माध्यम बन सकती है l बालिकाओं को हमारी पुरातन लोक कलाओं को अधिक से अधिक सीक कर उन में पारंगत होना चाहिए l
लोक कलाकार संजय कुमार सेठी एवं प्रियंका जैन ने विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक की 80 बालिकाओं को राजस्थानी मांडणा पेपर मैसी वर्क एवं रंगोली कला का प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी बारीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की l इस दौरान बालिकाओं की मांडणा एवं गणेश बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई l जिसमें मांडना प्रतियोगिता में मंजुला मंडल, मीना, तन्वी कुमावत ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया l मिट्टी के गणेश बनाओ प्रतियोगिता में तनवी कुमावत, मनोत्रा, मंजुला एंड ग्रुप ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया l सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला प्रभारी श्रीमती चंदा बालानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l
Sanjay Kumar Sethi
Lok kala Sansthan , Ajmer