आलोक विज्ञान महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर हुवा शुरू

केकड़ी 20 दिसंबर (पवन राठी)आलोक विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि टैगोर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी दी।समारोह की अध्यक्षता कर रहे आलोक विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य कल्याण सिंह गौड़ ने कहा कि सेवा योजना में स्वावलंबन अनुशासन व शिक्षा में सहपाठी कार्यक्रमो के महत्व पर प्रकाश डाला।
पूरण मल वर्मा ने सेवा योजना के प्रारंभ महत्व एवम वर्तमान में सहभागिता के बारे में जानकारी दी।
स्वयं सेवकों ने सफाई कार्य किया।
शिविर में रतन लाल गोविंद सोनी विमल मोर्य अरविंद नेगी ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!