जरूरतमंद परिवार को सहायता दी

आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) की टीम नोसर घाटी एक जरूरतमंद परिवार के घर गयी,जिनके मुखिया का निधन हो जाने के कारण उनके घर मे खाने का संकट हो गया घर मे माताजी,बहन और दो भाई जो कि बेरोजगार है,आज इस परिवार के लिए सुखी राशन सामग्री जिनमे आटा, चावल,दाल, शक्कर,चाय पत्ती,सभी दैनिक जीवन मे काम आने चीजे लेकर गयी,साथ ही साथ उनको कंबल भी प्रदान किये,जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये, संस्था 2016 से ही वस्त्र बैंक,बुक बैंक और सुखी राशन सामग्री से अपने और निजी स्तर पर जितना भी बन पड़ता है,सेवा देती आ रही है,संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया कि उनकी ये सेवा जीवन पर्यन्त चलेगी। नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर चलने वाली संस्था में आज सेवा देने शैलेश गर्ग,आलोक जी,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग उपस्थित थे

error: Content is protected !!