समारोह पूर्वक हुवा हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

केकड़ी 27 दिसंबर (पवन राठी)मेजर ध्यान चंद हॉकी क्लब के तत्त्वावधान में सातवी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुवा।समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता सागर शर्माथे एवम फार्मेसी कौंसिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली राजस्थान हॉकी संघ अध्यक्ष अरुण सारस्वत व हॉकी संघ अजमेर के सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने समारोह को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया।समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कमलेश साहु द्वारा की गई।समारोह में अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधनों में कहा कि व्यक्ति के जीवन मे खेलो का बहुत महत्व है साथ ही कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है ।स्वस्थ शरीर के लिए खेलो को दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए।इसके साथ ही कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए हार जीत तो होती रहती है एक कि जीत होती है तो दूसरे की हार।
समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज़्ज़वलित किया।
क्लब के मनीष शर्मा महेंद्र पाल सिंह हेमराज मेघवंशि सांवर लाल चौधरी अतुल चोटिया रतनलाल डांगी अरविंद अग्रवाल सत्यनारायण जाट सत्यनारन सेन नीरज गढ़िया हरिनारायण बिदा जितेंद्र जांगिड़ ताराचंद जांगिड़ सुधीर सेन महावीर साहु मुकेश जाट मुहम्मद जावेद मोहम्मद रफीक महेंद्र चौधरी विनय भाटी दिनेश चौहान राकेश मीणा आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सागर शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई ।झंडा रोहण के साथ ही प्रतियोगिता का शुभारंभ हुवा।सागर शर्मा ने हॉकी स्टिक से बॉल को पुश किया।

error: Content is protected !!