केकड़ी 28 दिसंबर(पवन राठी)
आचार्य विद्यासागर जी महाराज आचार्य पद के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में एवं आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मुंबई से दिल्ली तक निकाली जा रही है शांति सद्भावना साइकिल यात्रा आज केकड़ी पहुंची। केकड़ी में साइकिल यात्रियों का नंदकिशोर पाराशर , पार्षद सुरेश बोयत, नर्सिंग कर्मी संजय शर्मा, रामगोपाल धाखड़ अध्यापक, घनश्याम तेजिया, सुनील पाराशर सहित अनेक व्यक्तियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस साईकिल यात्रा दल मे 13 वर्ष की उम्र से लेकर 70 वर्ष तक के 40 सदस्य शामिल है। शाकाहार, व्यसन मुक्त भारत, मातृभाषा में शिक्षा ,बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकली यात्रा मुंबई से रवाना हुई यह साइकिल यात्रा अट्ठारह सौ किलोमीटर तक का सफर करके नव वर्ष पर दिल्ली पहुंचेगी।