केकडी 12 जनवरी,म*पवन राठी* / राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज विवेकानंद जयंती के अवसर पर द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान सह आचार्य अनिल गुप्ता ने बताया कि आज पूरा देश विवेकानंद जी का 159 वा जयंती वर्ष मना रहा है। उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य मैं नहीं आप स्वामी जी की शिक्षा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि धर्म का स्वरूप अलग हो सकता है लेकिन सब का अंतिम लक्ष्य सत्य है। उन्होंने आध्यात्मिक राष्ट्रवाद की भी बात कही। विवेकानंद जी द्वारा 1897 में शिकागो के धर्म सम्मेलन में की गई तीन भविष्यवाणियों का भी उल्लेख किया। प्रथम भविष्यवाणी रूस में श्रमिक क्रांति, दूसरी 50 वर्ष के बाद भारत की आजादी और तीसरी भविष्यवाणी जिसमें भारत को पुनः राष्ट्र गुरु के शिखर पर बैठे हुए देखा जाएगा जो कि अभी पूरी नहीं हुई है और इसके लिए भारत अपने युवाओं की तरफ देख रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि सभी बाधाओं को छोड़कर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाना ही अब लक्ष्य होना चाहिए।कार्यक्रम को डाॅ अनीता रायसिंघानी, राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य सुनील वर्मा डॉ देवेंद्र सोलंकी, डाॅ शिखा माथुर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य पीयूष गुप्ता ने सभी स्वयंसेवकों से विवेकानंद जी के विचारों को अंगीकार करने की बात कही। इसी के माध्यम से भारत जगतगुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकेगा।हर्षित, प्रियंका, सपना, गोवर्धन कुमावत ने भी विवेकानंद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सपना साहू और धन्यवाद डॉ नीता चौहान ने ज्ञापित किया ।कार्यक्रम में डॉ प्रताप पिंजानी,श्री चेतन लाल रेगर ,विनय कुमार शर्मा, श्री लालाराम लोधा के सी रांटा, मान सिंह कनौजिया ,गणपत लाल जाट ,बृजेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानन्द जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार सांय को स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया व बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया व उद्यान में पौधरोपण भी किया,इस मौके पर नगर अध्यक्ष बनवारी लाल बेरवा,नगर मंत्री अजय सैनी, जिला संयोजक दिनेश वैष्णव,रितिक कीर,मोहित शर्मा अंजलि त्रिपाठी,रचना कुमावत कृष्णा कुम्हार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
विवेकानन्द सेवा संस्थान
विवेकानन्द सेवा संस्थान ने विवेकानन्द जयंती पर सेवा केंद्र पर स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की व राजकीय मोलकिया विद्यालय में आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को 51 जर्सी व 31 जोड़ी चप्पल वितरित किये
स्वामी जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया इस मौके पर नगर संयोजक सैनी जिला संयोजक गोविंद शर्मा ने विद्यार्थियों से मेहनत कर अपने ज्ञानार्जन के माध्यम से देश सेवा का संकल्प लेने का आव्हान किया।
शक्ति कम्पीटिशन संस्थान में भी विवेकानन्द जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई,निदेशक भवानी सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों को विवेकानन्द जी की जीवनी के बारे में बताते हुए युवाओ को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आव्हान किया।
