केकड़ी 19 जनवरी (पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र वासियो के लिए बुधवार राहत भरा रहा। आज मिले 30 पॉजिटिव में केकड़ी ब्लॉक के मात्र 4 पॉजिटिव सम्मिलित है।
पी एम ओ गणपत राज पुरी ने बताया कि 314 सेम्पल्स की जांच में 30 नए पॉजिटिव मिले है।इनमे अरांई ब्लॉक से 9 केकड़ी से 4 और भिनाय ब्लॉक से 17 सम्मिलित है।सभी को होम आइसोलेट करके उनके संपर्क में आये लोगो का पता लगाया जा रहा है।होम आइसोलेट मरीजो को घर पर ही दवा एवम परामर्श की सुविधा विभाग द्वारा निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है।