आज दिनांक 19 जनवरी 2022 – नगर निगम वार्ड 58 पार्षद मनीष सेठी ने वार्ड के विकास हेतु धोबी घाट के लिए 60 लाख रूपये, तोपदड़ा मैदान के लिए 2 से 5 करोड़ रूपये, तोपदड़ा स्कूल के लिए 2.50करोड आवंटित किये जिससे समस्त क्षेत्रवासियों में खुषी की लहर व्याप्त है।
यह जानकारी देते हुए मनीष सेठी ने बताया कि वार्ड में काफी समय से नया विकास कार्य नहीं हुआ तथा क्षेत्रवासियों को कई परेषनियों का सामना करना पड़ रहा था इस हेतु आज विकास की स्वीकृति देने तथा विकास की गंगा बहाने पर माननीया महापौर महोदया, माननीय आयुक्त महोदय, निगम अधिकारियों व माननीय कलेक्टर महोदय का धन्यवाद प्रेषित किया। क्षेत्र में कार्य होने से क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान होगी।
इस दौरान वार्ड पार्षद मनीष सेठी, रणजीत, पूनमचन्द अध्यक्ष धोबी समाज, अन्ना जैन, देवांष जैन, जिषान्त डोई, भरत बायला, सचिन रानाकर, मुकेष, अंषुल सेठी तथा समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
(मनीष सेठी)
वार्ड पार्षद 58