श्री अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम के बदलाणी होगें सचिव

वृ़द्धआश्रम के संचालन में समाज का मिल रहा है भरपूर सहयोग
अजमेर 23 जनवरी। ताराचंद हुन्दलदास खानचंदानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा संचालित श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम) की एक आवश्यक बैठक 423, खेल मैदान के सामने, प्रगति नगर, कोटड़ा में कंवल प्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
महामंत्री हरी चन्दनानी ने बताया कि 14 जनवरी को प्रारम्भ होने वाले वृ़द्धआश्रम में समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। दानदाता व आवासी ले रहे है पूरी जानकारियां। अब तक 8 आवासी आ चुके हैं जिनकी देखरेख चिकित्सा सुविधायें आय व व्यय पर चर्चा व उनके खानपान हेतु व्यवस्था समितियां बनाई गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्ंाकर बदलाणी को आश्रम संचालन हेतु सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। जनवरी से मार्च 2022 तक आने वाले किराना सामग्री का पूरा व्यय हरीराम कोडवाणी की ओर से सेवा की जायेगी।
आश्रम की व्यवस्था समिति में कोषाध्यक्ष सुनील खानचंदानी, उपाध्यक्ष मोती तेजवानी, दिनेश मुरजानी, किशोर रायसिंघानी, सचिव जी.डी. वरिंदानी, रमेश मेंघानी, हरीराम कोडवानी, रमेश टिलवानी, प्रेम केवलरामानी, ललित लौंगानी, ब्रजेश गौड ओमप्रकाश हीरानंदाणी व राजू टिलवाणी को जिम्मेदारी दी गई। आई.टी. व मीडिया व्यवस्थाओं में सलाहकार गिरधर तेजवानी, चिकित्सा संबंधित कमेटी में डॉ. भरत छबलानी, वित कमेटी में जसवंत गनवाणी की व्यवस्थायें देखेंगे।
हरी चन्दनानी
महामंत्री
9649750811

error: Content is protected !!