देवनानी ने कुंदन नगर क्षेत्र में सवा करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

-जनता की सेवा में ना पहले कभी कमी आने दी, ना भविष्य में कमी आने देंगे
-सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने जताया देवनानी का आभार
-सड़कांे के निर्माण से लोगांे को मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम

अजमेर, 24 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वार्ड 60 में कुन्दन नगर क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन पर करीब एक करोड़ 19 लाख रूपए की लागत आएगी।
देवनानी ने कुंदन नगर चैराहा से किशन जनरल स्टोर एवं विवेक मार्ग तक और कुन्दन नगर मुख्य सड़क तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण कार्य के लिए देवनानी की अभिशंसा पर विधानसभा बजट घोषणा की शहरी सड़क योजना के तहत स्वीकृति दी गई है।
देवनानी का क्षेत्रीय पार्षद, नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी। इन दोनों क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से नागरिक काफी परेशानी झेल रहे थे। आए दिन अनेक लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही थी। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं में अति उत्साह नजर आया।
देवनानी ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने ना पहले कभी जनता की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी है और ना ही भविष्य में किसी तरह की कमी आने देंगे। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जहां कहीं भी जनता ने सड़क, नाली, नाला, पुलिया निर्माण की समस्या बताई, उसका तुरंत तकमीना बनवा कर निर्माण कार्य शुरू किया। पानी की समस्या सामने आने पर अनेक हिस्सों में नई पाइप लाइनें डलवाईं, तो अनेक लाइनों को ठीक कराया। पानी का प्रेशर बढ़वाया। साथ ही अनेक स्थानों पर हैंडपम्प लगवाकर लोगों को पानी की समस्या से राहत दिलाई।
देवनानी ने आमजन से कोरोना से बचाव के सभी एहतियाती उपाय करने और पूरी सावधानी बरतने का आह्वान करते हुए कहा उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी जनता की सेवा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। क्षेत्र की सरकारी डिस्पेंसरियों को एम्बुलैंस के अलावा आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर, आॅक्सी मीटर सहित अनेक उपकरण उपलब्ध करा चुके हैं। पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन सिलेंडर प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है। विधायक सेवा केंद्र के माध्यम से भी अनेक सेवा कार्य किए गए।
यह भी मौजूद रहे
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद डिम्पल शर्मा, जे.के. शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, रवि कश्यप, रामदेव भडाणा, त्रिलोक कच्छावा, हुकमसिंह यादव, राजकंवर, शीला रावत, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कहां-कितना कार्य होगा
-कुन्दन नगर चैराहा से किशन जनरल स्टोर एवं विवेक मार्ग तक पेवर सडक रिनोवेशन कार्य (1.00 किमी.)। करीब 96.00 लाख रूपए की लागत।
-कुन्दन नगर मुख्य सड़क डामरीकरण (1.00 किमी.)। करीब 23 लाख रूपए की लागत।

error: Content is protected !!