लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ही मतदान है-देवनानी

अजमेर, 25 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अपने निवास पर शहरभर से आए नवमतदाताओं को चुनाव में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई।
देवनानी ने मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निवास पर आए नवमतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। यह वह मतदाता हैं, जो हाल ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता सूचियों में अपना नाम जुड़वाकर नए मतदाता बने हैं। देवनानी ने नवमतदाताओं को संकल्प दिलाया कि वे हर चुनाव में ना केवल खुद मतदान करेंगे, बल्कि अन्य मतदाताओं से भी मतदान कराएंगे। हम सभी संकल्प लें कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपना नागरिक कत्र्तव्य अवश्य निभाएंगे। हम मतदान कर देश की प्रगति में भागीदार बनेंगे। लोकतंत्र ही जनता को सर्वोपरि बनाता है और जनादेश को सर्वोच्च स्थापित करता है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ही मतदान है।
देवनानी ने कहा कि नवमतदाताओं द्वारा संकल्प लेना यह साबित करता है कि युवाओं में अपना कत्र्तव्य निभाने के प्रति पूरी तरह जागरूकता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान किसी त्योहार से कम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की संस्थापना 25 जनवरी,1950 को की गई थी। इस संथापना तिथि को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने की पहल की गई। भारत में इस दिन सरकार द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन नागरिकों को यह भी बताया जाता है कि देश की तरक्की में उनकी भागीदारी का कितना महत्व है। एक वोट से ही देश की तकदीर में एक बड़ा आ सकता है। नागरिकों को अपने कत्र्तव्यों को याद कराया जाता है। किसी भी लोकतंत्र की मर्यादा मूल रूप से उसकी चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करती है। किसी भी लोकतंत्र की मर्यादा मूल रूप से उसकी चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आम नागरिकों को बतलाता है कि उनका एक वोट भी देश के हित में कितना निर्णायक सिद्ध हो सकता है।

देवनानी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अजमेर की होनहार बेटी गौरी को घर पहुंच कर दी बधाई
-कलाम व वीरांगना लक्ष्मी बाई की पुस्तकें भेंट कीं
-गौरी के माता-पिता का भी गुलदस्ता देकर किया अभिनंदन
अजमेर, 25 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से सम्मानित अजमेर की होनहार बेटी गौरी माहेश्वरी को उनके घर पहुंच कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गौरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सम्मानित किया।
देवनानी ने गौरी को पूर्व राष्ट्रªपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और वीरांगना झांसी रानी लक्ष्मीवाई की पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने गौरी से बातचीत करते हुए कहा कि कैलीग्राफी में आपके बेहतरीन हुनर ने आपके परिवार और अजमेर शहर के साथ राजस्थान का नाम भी रोशन किया है। हमें आप पर गर्व है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी उम्र से होनहार बनी यह बच्ची भविष्य में खूब प्रगति कर देश में अपने परिवार, समाज और अजमेर का नाम रोशन करेगी। देवनानी ने कहा कि गौरी को यह पुरस्कार अजमेर के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। इस बेटी पर पूरे अजमेर को गर्व है। 13 वर्षीय गौरी कैलीग्राफी की 150 से अधिक शैलियों में निपुण हैं और अभी तक दुनियाभर के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को पढ़ा चुकी हैं।
देवनानी ने कहा कि गौरी से अजमेर की बेटियों और बेटों को प्रेरणा मिलेगी। हर बच्चे में विशेष योग्यताएं और दक्षताएं होती हैं। उन्हें उभारने की जरूरत है। यह बहुत सुखद बात है कि गौरी को कैलीग्राफी में दक्षता हासिल करने में उनके माता-पिता ने भी प्रोत्साहित किया।

गणतंत्र दिवस पर देवनानी ने दीं शुभकामनाएं
अजमेर, 25 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने गणतंत्र दिवस पर अजमेर शहर सहित राजस्थान की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
देवनानी ने अपने संदेश में कहा कि सैकड़ों शूरवीरों और स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान की बदौलत भारत को आजादी मिली है। आजादी मिलने के बाद देश में अपना स्वयं का संविधान बनाकर आगे बढ़ना शुरू किया। यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारे देश का गणतंत्र पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि आओ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।

error: Content is protected !!