17 बाइक चोरी की वारदातों में लिप्तता स्वीकारी
=======================
केकड़ी 29 जनवरी *पवन राठी* / बाइक चोरी के आरोप में सिटी पुलिस ने वारदातों का खुलाशा करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 17 बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि 9 जनवरी को केसरपुरा निवासी सांवरा गुजर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह कनोज गया और खेत की मेड पर बाइक खड़ी करके पोंड देखने चला गया जब वापस आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया ।पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बढ़ते अपराध के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा व उप अधीक्षक खींव सिंह के सुपरवीजन में एक टीम गठित की अनुसंधान के दौरान सी सी टी वी फुटेज खंगाले तो कुमावतों का नया गांव निवासी नंदलाल उर्फ नंदा की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई।पुलिस ने नंदा को पकड़कर पूंछताछ शुरू की तो उसने 17 बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूली और उसकी निशान देहि पर 17 बाइक भी जप्त की।नंदा ने कबूला की केकड़ी सहित जयपुर भीलवाड़ा अजमेर आदि स्थानों पर उसने घटनाओं को अंजाम दिया।गौर तलब है कि uske विरुद्ध केकड़ी सहित अन्य थानों में 9 मुकदमे भी दर्ज है।
वारदातों का खुलाशा करने वाली टीम में सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ए एस आई राम सिंह मीणा इंद्र सिंह हेड कांस्टेबल राजेश मीणा कांस्टेबल रामराज सामरिया राकेश यादव व शुभकरण व सावर थाने के गणेशलाल व मुकेश कुमार शामिल है।
गौर तलब है कि पूर्व में भी नंदलाल उर्फ नंदा को जयपुर के मुहाना- शिप्रापथ – विश्वकर्मा- श्यामनगर व केकड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।