अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान सचिव लोकेष शर्मा के नेतृत्व में बिना नियमों से चल रहे शादी समारोह स्थल को सीज व उन पर कार्यवाही करने बाबत् माननीय आयुक्त महोदय नगर निगम अजमेर को ज्ञापन सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए सचिव लोकेष शर्मा ने बताया कि इन दिनो अजमेर शहर में काफी शादी समारोह स्थल खुले है जो कि निगम और राज्य सरकारो के नियमों को ताक में रखकर चलाये जा रहे है जिस कारण आमजन को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी वर्ष 2018 में जयपुर में एक शादी समारोह में घटना होने के बाद अजमेर में भी कई शादी समारोह स्थल जो कि बिना सरकार और निगम के नियमों के विरूद्ध चल रहे थे उन्हें सीज कर दिया गया था लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर कुछ समय बाद ही इन समारोह स्थल को खोल दिया गया जबकि इन समारोह स्थल ने नियमों को पूर्ण नहीं किया था। शहर में ऐसे कई समारोह स्थल है जो नियमों को ताक में रखकर संचालित किये जा रहे है जिससे लोगो को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे की कई समारोह स्थल ऐसे है जो कि कॉलोनियों में स्थित है और नियम के अनुसार समारोह स्थल चलाने के लिए 60 फीट रोड़ होना जरूरी है, साथ ही पार्किग की उचित व्यवस्था जो कि कुल स्थान का 1/3 हिस्सा होना चाहिये, सभी स्थानो पर अग्नीषमन यंत्र होना भी जरूरी है तथा स्वयं का बड़ा कचरा पात्र होना अनिवार्य है। ऐसे शहर में कई समारोह स्थल है तो इन नियमो की पालना नहीं कर रहे है और उनसे निम्न परेषानियॉं उत्पन्न हो रही है। पार्किंग ना होने के कारण समारोह के समय खासा जाम लग जाता है। कई घंटो तक आम लोगो को रोड पर खड़े होकर परेषानी का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त रोड ना होने के कारण यह समारोह स्थल 30 फुट, 20 फुट यहॉं तक की 15 फुट तक के मुख्य रोड को ही पार्किंग बना लेते है और समारोह मे ंआए लोग अपने वाहन रोड पर ही खड़े कर जाते है जिससे भी ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इन समारोह स्थल के पास स्वयं का बनाया कोई कचरा पात्र नहीं है जिस कारण यह बचा हुआ भोजन, गली सड़ी सब्जियॉं बाहर रोड पर व नालियों में फेक देते है जो कि कई दिनो का सड़ता रहता है व कई समारोह स्थल कॉलोनियों में होने के कारण गंदगी पड़ी रहती है और उन्हें बदबु व उनसे होने वाली बिमारियों से गुजरना पडता है। कई समारोह स्थल है ऐसे है जिसमें आज तक अग्निषमन यंत्र तक नहीं लगे है और लगे है तो सिर्फ नाम के ही है जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस दौरान चन्द्रकांत पालीवाल, रियाज खान, अंकित घारू व नवीन उपस्थित रहे।