महात्मा गांधी को किया नमन

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने आज महात्मा गांधी जी के 74 वी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन एवं फूल माला चढ़ाकर नमन किया।
अजमेर काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि आज गांधी भवन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में विभाग के पदाधिकारियों ने गांधी जी को नमन किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह यादव ने कहां की
30 जनवरी यानी आज ही के दिन सन् 1948 में महात्मा गांधी की हत्या हो हुई थी। राष्ट्रपिता की शहादत का यह दिन गांधी जी को दुनिया में सर्वाधिक प्रासंगिक बन गया। बापू के देह तो संसार में नहीं रही लेकिन उनके विचारों ने पूरे विश्व को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या हिंसा का रास्ता दुनिया की सारी समस्यासओं का समाधान है?
आज बापू की शहादत के 74 वर्ष हो गए।जब समूचे विश्व में एक अलग किस्म का फ़सात है, हिंसा है और एक पागलपन का होड़ है जिसका अंजाम शायद तृतीय विश्व युद्ध तक में तब्दील हो सकता है। कोरोना महामारी के दौर में जिन्दगी और मौत से लड़ती दुनिया अगर मानवीय का मूल्यों को समझने में असफल रही तो परिणाम बहुत ही विभत्स होगा। ऐसे में गांधीजी और प्रासंगिक हो उठते हैं।
हाल ही के दिनों में घटित ऐसी घटना जिसमे गांधी जी के ऊपर अपशब्द कहे गए सुनकर मन कचोटता है। एक ऐसे दौर में जबकि हिंसा हर समस्या के समाधान के रूप में देखी जा रही है वहां मनुष्य सभ्यता के लिए गांधी जी के विचार सर्वाधिक जरूरी हो गए हैं।
महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव तारा देवी यादव सचिव सुरेश कुमार लद्दाङ, उपाध्यक्ष सौरभ यादव,महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी पार्षद नितिन जैन,गजेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह,अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अली अकबर मोयल मनीष आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!