अशक्त गऊ माताओ को सेवा देकर सादगी से मनाई वैवाहिक वर्षगांठ

ग्यारह सौ किलो हराचारा अर्पण किया गया
———–
लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुलकुमार विजयवर्गीय एवम लायन प्रियंका विजयवर्गीय की ओर से जीवदया के अंतर्गत नागफानी स्थित श्री आनंद गोपाल गऊशाला की अशक्त गऊमाताओ को 1100 किलो हराचारा अर्पण किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि विजयवर्गीय दंपति ने आज अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को सादगी से मनाते हुए अपने परिवार के बच्चो के साथ क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में गऊशाला में जाकर सेवा दी
इससे पूर्व गऊशाला के महाराज सूरजदास जी ने विजयवर्गीय दम्पती का स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल,समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी,लायन अतुलकुमार विजयवर्गीय, लायन प्रियंका विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल
अध्यक्ष

error: Content is protected !!