सेवादल द्वारा आगरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पुण्यतिथि पर श्रृद्धासमुन अर्पित

आज दिनांक 30 जनवरी 2022- सत्य अहिंसा देश के आजादी के सत्याग्रह आंदोलन के पुरोधा आजादी के मुख्य सूत्रधार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह निषाद फतियाबाद विधानसभा क्षेत्र 93, विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती व आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उपेंद्र सिंह चुनाव प्रभारी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर आगरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए व 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया एवं इस अवसर पर बाहेती के द्वारा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता के उपदेश एवं कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसी क्रम में द्रौपदी कोली द्वारा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अजमेर के पूर्व प्राचार्य मुन्नालाल अग्रवाल, सुरेंद्र, राजू भाई, मुकेश टेलर, मनोज गोठवाल, राजेंद्र सिंह सोनी, सरोज गहलोत, पूनम, गायत्री, जितेंद्र इत्यादि सेवादल कार्यकर्ता मौजूद थे।

अजमेर दिनांक 30 जनवरी 2022 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल महिला विंग सुश्री द्रौपदी कोली के निर्देश पर अजमेर स्थित कार्यालय पर भी सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। इसमें सुनील कुमार, हरीश सिंह, सोनू कन्हैया, लाजवंती लता डाबरा, कांता, जयश्री तथा उषा आदि सेवादल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता पुष्कर में आयोजित ग्रामीण व शहरी सेवादल द्वारा मौन जुलूस कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हुए।

error: Content is protected !!