राष्ट्र पिता की जीवनी का अनुकरण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है

केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)शहीद दिवस पर सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रख कर पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में बल दिया कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर उनकी जीवनी को आत्मसात करके ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है ।गाँधीजी का सत्य अहिंसा का मार्ग आज भी अत्यंत प्रासंगिक है सभी को उसका अनुसरण करना चाहिए और उसको अपने जीवन मे आत्म सात करना चाहिए।जिससे देश व समाज का उत्थान हो सके।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी एडवोकेट हेमंत जैन ओम प्रकाश साहु रतन पंवार राजेश मेघवंशी मुलचंद महावर राधेश्याम गोपालन भंवर बज मंजू बज सज्जन बोयत सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!