केकड़ी 1 फरवरी(पवन राठी)राजस्थान प्रदेश माली (सैनी)महासभा के पुष्कर के गायत्री रिसोर्ट में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रदेशाध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी व कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने लसाडिया निवासी बिरदी चंद माली को महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर माली ने संगठन को मजबूत करने सहित समाज को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया। समारोह में रामगोपाल किरोड़ीवाल केकड़ी-रामलाल कटारिया सरवन लाल सैनी नासिरदा बिरदी चंद सुवाल राजमहल कैलाश चंद टोडारायसिंह उपस्थित थे।