केकड़ी 1 फरवरी (पवन राठी)वैष्णव समाज के लोगो द्वारा वैष्णव बैरागी महासभा के बैनर तले समाज की नाबालिग लड़की के अपहरण प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवम लड़की की सकुशल वापसी की मांग का ज्ञापन उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा चुकी है।लड़की की सकुशल वापसी सुनिश्चित हो तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो।कार्यवाही नही होने पर समाज द्वारा पूरे राज्य में आंदोलन करने की चेतावनी भी ज्ञापन में दी जाकर उसका पूरा उत्तर दायित्व सरकार का होगा।
ज्ञापन देने वालो में सीताराम वैष्णव नासिरदा -रामगोपाल गुलगांव – सीताराम डाबर रामस्वरूप चोसला- बृजकिशोर बघेरा- परमेश्वर टिलावत गणेश वैष्णव- गोविंद वैष्णव- नवल वैष्णव – राजेश- प्रकाश वैष्णव-बनवारी सलारी-भानु वैष्णव तसवारिया-महावीर वैष्णव-दिनेश वैष्णव-मोनू वैष्णव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।