अजमेर / अजमेर ,आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार आज अजमेर डाक बंगले से जिला कलेक्ट्रेट तक जिला कांग्रेस द्वारा हुए प्रदर्शन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ,जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति बोले गए असंसदीय ,अमर्यादित शब्दों के प्रति उनसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की और कहा की जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को यह शोभा नहीं देता कि वह अमर्यादित अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर विचारों की अभिव्यक्ति करें | कांग्रेस सेवा दल ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान गोविंद सिंह डोटासरा जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा व्यक्त किए गए शब्दों के प्रति कड़े शब्दों में निंदा करता है | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी , नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष मान सिंह रावत ,कोषाध्यक्ष विकास मीणा , उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा , छोटू सिंह रावत , जितेन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य शिक्षक ज्ञानचंद गोखरू ,जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ,अहमद रजा ,अशोक चीता ,रजाक खान, हेमंत जोधा, सहित अनेक सेवा दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस जन उपस्थित रहे |
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल