अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देशानुसार सेवादल के प्रति निष्ठा व समर्पित कार्य को देखते हुए अजमेर सेवादल के पदाधिकारियों को हाल के ही प्रथम चरण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार व प्रबंधन कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी इनमें प्रमुख रूप से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली, हरिप्रसाद जाटव, विजय नागौरा प्रमुख थे। इन्होंने अपना कार्य पूरी मेहनत व लगन के साथ संपादन किया था। इनकी कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल द्वारा उन्हें पंजाब चुनाव में अमृतसर जिले में द्रोपदी कोली सहित हरिप्रसाद जाटव, मुकेश टेलर्स, मनोज गोठवाल, गिरीश बुंदेल, राजेंद्र कुमार सोनी, सुनील कुमार, श्रीमती सरोज गहलोत, सुश्री गायत्री, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती कांता, पूर्णिमा बुंदेल, श्रीमती गायत्री को अमृतसर जिले में विधानसभा चुनाव की चुनाव प्रचार व प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तुरंत प्रभाव से अमृतसर पहुंच कर कार्य करने के आदेश प्रदान किए गए हैं। सभी सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।