पेंशन का टेंशन खत्म होने पर रैली निकाल कार्मिकों ने मनाया जश्न

बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने पर शिक्षक समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों ने ढोल धमाकों के साथ एवं नाचते गाते हुए तथा आतिशबाजी करते हुए निकाली आभार रैली एवं उपखंड अधिकारी को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन*
================================
केकड़ी 24 फरवरी (पवन राठी)
*बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने पर शिक्षक समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों ने ढोल धमाकों के साथ एवं नाचते गाते हुए तथा आतिशबाजी करते हुए निकाली आभार रैली एवं उपखंड अधिकारी को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन*
राजस्थान सरकार की ओर से बजट में पुरानी पेन्शन बहाली की घोषणा करने एवं न्यू पेंशन स्कीम को निरस्त करने पर समस्त अंशधारी पेंशन स्कीम(NPS) से जुड़े समस्त विभागों के कार्मिकों एवं कर्मचारियों द्वारा *माननीय ओजस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम आभार रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी से होकर उपखंड कार्यालय तक निकाली इस रैली में शिक्षक और धमाकों के साथ नाचते गाते हुए तथा आतिशबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उपखंड

अधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया*
राज्य का बजट कर्मचारियों के लिए खुशियो की सौगात लेकर आया है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल बहुत ही ऐतिहासिक निर्णय लेकर 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के घरों में एवं विद्यालय में दीपावली का माहौल बना दिया है। बजट भाषण में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने एवं नई पेंशन को निरस्त करने का अहम निर्णय सुनाया जिसके आते ही 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई एकाएक सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना पर एक बारकी तो यकीन भी नहीं हुआ लेकिन पुख्ता जानकारी मिली तो मानो उनके दिल रोशन हो गए और उन्होंने विद्यालय में ही अपने स्टाफ साथियों को एवं बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली मनाई। कर्मचारी विगत कई वर्षों से इस मांग को लेकर कई बार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करते आये है। इस अहम निर्णय से इन कर्मचारियों का बुढ़ापा भी संवर जाएगा ।सोशल मीडिया के माध्यम कर्मचारियों ने खुलकर माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान के जादूगर के नाम से जाने वाले अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है और उनके इस निर्णय का अभिनंदन किया है।
शिक्षकअब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया की
इस आभार रैली एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, राकेश जैन, नंदकिशोर शर्मा, विक्रांत वैष्णव ,विष्णु कुमार तेली, बाबूलाल कोहली ,गिरीश चंद , बनवारीलाल , श्रीराम बेरवा, पदम सिंह राठौड़, अब्दुल गफ्फार देशवाली ,रोदु लाल बेरवा ,गणेश लाल पारीक, भंवर मीणा, महावीर बैरवा, शीलू राजावत, वंदना जैन ,सोनू कुमावत, ललिता गुर्जर ,विमला बेरवा, अनीता वर्मा लोकेश जारोटिया, अशोक कुमार सैनी, संजय वैष्णव, दिनेश वैष्णव, रामगोपाल , सुबोध उपाध्याय, मुकेश शर्मा, दिनेश चोटिया सहित अन्य कई शिक्षक एवं कार्मिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!