राजस्थानी भाषा हमारी धरोहर -राठौड़

अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थानी भाषा हमारी धरोहर है। राजस्थानी भाषा का देश एवं विदेश में सम्मानजनक स्थान है।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रख्यात कवि स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह रसवंत द्वारा रचित रसाल कविता संग्रह पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर औपचारिक बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की आन बान एवं शान का प्रतीक राजस्थानी भाषा है और इसकी मिठास के कारण पूरी दुनिया में अलग से पहचानी जाती है !
कार्यक्रम के संयोजक मनोनीत पार्षद हेमंत जोधा ने बताया कि आज पर्यटन भवन में राजस्थान के प्रख्यात कवि स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह जी रसवंत द्वारा रचित कविता संग्रह रसाल पुस्तिका का विमोचन निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। पुस्तिका में वीर रस शृंगार रस भक्ति रस की रचनाओं का संग्रह है !
इस अवसर पर राजस्थान केस कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत मनोनीत पार्षद हेमंत जोधा हिम्मत सिंह राठौड़ बद्री सिंह करीरी आरपी सिंह चौहान घनश्याम सिंह राठौड़ महेंद्र सिंह शेखावत कुलदीप सिंह नांद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!