आश्रितों की आंखों में छलक उठे खुशी के आंसू
——————————————–
केकड़ी 4 मार्च(पवन राठी)सड़क दुर्घटना के तेरह वर्ष बाद मृतक के आश्रितों को क्लेम राशि का चेक मिलने पर खुशी के आंसुओं से उनकी आंखें छलक उठी।
अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या 1 में सडक दुर्घटना के क्लेम का वाद गत 13 वर्षों से चल रहा था जिसमें 10 लाख का अवार्ड पारित किया गया।बीमा कंपनी द्वारा अवार्ड राशि 10 लाख का चेक मृतक के आश्रितों को शुक्रवार को सौंपा गया।
गौर तलब है कि क्षतिपूर्ति वाद प्रस्तुत किया गया था जिसमे न्यायालय द्वारा 14 जुलाई 2014 को 6-51 लाख रुपयों का अवार्ड पारित किया गया था।
बीमा कंपनी द्वारा वाहन की मिथ्या लिप्तता के आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील की जो 2022 में खारीज कर दी गई।उसके बाद अधिवक्ता मनोज आहूजा ने मान्य न्यायालय में बीमा कंपनी से मूल अवार्ड राशि एवम ब्याज राशि वसूली हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।जिस पर बीमा कंपनी द्वारा मृतक के आश्रितों संतोक राजू पिंटू सोनू व दिलखुश को 10 लाख का चेक सौंप दिया।