स्व. बडगुजर की 69 वी जयंती मनाई

केकड़ी 5 मार्च (पवन राठी)पूर्व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष स्व शम्भूदयाल बडगुजर की 69 वी जयंती पर कार्य कर्ताओं ने उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित कर उनकी कुशल क्षेम पूँछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की।
इस मौके पर भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि स्व बडगुजर एक कुशल संगठन कर्ता थे एवम सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे।उन्होंने अपने जीवन काल मे गांव गांव ढाणी ढाणी पार्टी का विस्तार किया था।सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी महामंत्री रामबाबू सागरिया अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत युवा नेता गिरिराज खटीक गणेश चौकी मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजयवर्गीय शहर मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहु सत्यनारायण बिदा शहर मंडल मंत्री सुरेश सेन रामपाल चौहान कुशल जैन एडवोकेट घनश्याम वैष्णव पृथवीराज जीनगर -इमाम -कालू तेली-शकूर-पंचायत समिति सदस्य दसरथ शर्मा-शिवम सैन सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!