नारी शिक्षित तो परिवार शिक्षित-राणावत

केकड़ी 8 मार्च(पवन राठी)एक नारी शिक्षित तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है।ये उदगार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो कविता राणावत ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के समारोह में व्यक्त किये।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्त्वावधान में एक समारोह बार सभा भवन में आयोजित किया गया था।उक्त समारोह को संबोधित करते हुए मुंसिफ मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा ने कहा पढ़ी लिखी नारी शान है हमारी।बेटी पढ़ाओ देश को आगे बढ़ाओ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार को चलाने वाली नारी ही है।इसीलिए उसे परिवार का नेविगेटर माना जाता है।अब वक्त बदल चुका है और महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रही है।
समारोह को एडवोकेट सानिया सेन भारती पोपटानी आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस एक दिन नही हर दिन होना चाहिए यह तभी संभव है जब नारी का पूर्ण सम्मान हो।सोच में परिवर्तन हो रहा है जिसको और बढ़ाना होगा तभी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और अपराधों की रोकथाम संभव हो सकेगी।

error: Content is protected !!