मैं विमल चन्द जैन सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी (राजस्थान सरकार) आज दिनांक 12-3-22 को लगभग 12 बजे हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की परेशानी होने पर राजकीय सिटी डिस्पेन्सरी, बी.के.कौल नगर, पानी की टंकी के पास, अजमेर पर दवाई लेने पहुँचा, तो काउन्टर पर मुझे पर्ची देने से मना कर दिया गया और कहा कि मैंने जो डबल लेयर रूमाल को नाक तक बांध रखा है, वो इस अस्पताल में नहीं चलता है, बाहर से दूसरा मास्क लेकर आओ तभी पर्ची दी जायेगी। मेरे बार-बार निवेदन करने पर भी मुझे बाहर से मास्क खरीदने को मजबूर किया जाता रहा।
काफी मशक्कत एवं सी.एम.एच.ओ. ऑफिस में 0145-2631111 पर बात किये जाने के बाद एवं मेरे साथ ही अस्पताल में मौजूद कांगेे्रंसी नेता के समझाने पर मुझे नं. 13704 दि. 12-03-22 पर्ची तो दे दी गई परन्तु रूम नं. 3 में उपस्थित डॉक्टर ने मुझे बाहर चले जाने को कह दिया एवं स्वयं भी रूम से बाहर चली गई।
उक्त वाक्या के समय मैं घर से ही नाक तक मुँह बांधकर सरकारी गाईड लाइन का अनुसरण करते हुए अस्पताल में उपस्थित हुआ था, जिसकी उक्त कांग्रेसी नेता ने मेरी अस्पताल के अन्दर की फोटो भी ली थी।
अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के द्वारा उनके बताये अनुसार स्थान व दुकान से मास्क खरीदने एवं लगाने पर ही रोगी को पर्ची दी जाने एवं उसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश करने की बाध्यता को समाप्त कर ऐसे डॉक्टरों एवं स्टाफ को अस्पताल के कार्य से हटाकर अन्य कार्यों में लगाया जाये तो जनता को काफी राहत मिलेगी।
(विमल चन्द जैन)
सेवा निवृत्त कर्मचारी
मो. : 9414012170