माहेश्वरी महिला मंडल का फागोत्सव सम्पन्न

केकड़ी 15 मार्च(पवन राठी) / माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी द्वारा महेश वाटिका में फागोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गयाl भजन गायक संत श्री अवधेश दास जी के सानिध्य में सभी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर भाव विभोर होकर सभी महिलाएं झूम उठी। सभी महिलाओं ने फूलों से ठाकुर जी को होली खिलाई व एक दूसरे के गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अंत में अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने सभी का धन्यवाद दिया व सचिव किरण राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!