शीतला सप्तमी पर पूजा हेतु उमड़ी भीड़-माता की पूजा कर बासेड़ा का लगाया भोग

केकड़ी 24 मार्च(पवन राठी)शहर में शीतला माता की पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी जिससे पूजा के लिए महिलाओं को इंतजार करना पड़ा।
महिलाओं ने माता की विधिवत पूजा अर्चना कर बासेड़ा का भोग लगा परिवार की सुख समृद्धि की मन्नते मांगी।
बुधवार को महिलाओं द्वारा अपने अपने घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाये।जिन्हें आज माता के भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
इस अवसर पर पुरानी केकड़ी स्थित अति प्राचीन शीतला माता मंदिर को बिजली की रोशनी से सजाया गया था।प्राचीन काल से मान्यता चली आ रही है कि माता की पूजा कर बासेड़ा का भोग लगाने से बच्चो में माता का वास होता है और वे निरोग रहते है।उसी परंपरा का निर्वहन आज भी जारी है।

error: Content is protected !!