सेवादल द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

बेहतरीन बजट पेश करने व आमजन को राहत प्रदान करने के लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए सेवादल द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
सेवादल के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

1 अप्रैल ( ) राजस्थान सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट देने पर जननायक लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ साथियों ने मुख्यमंत्री निवास पर जाकर धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिह डोटासरा जी ने उपस्थित सेवादल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश सेवादल संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की तथा आव्हान किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा समय समय पर जो महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं उनका लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचाने व राजस्थान के बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए जो घोषणायें की गई है इसका जन जन तक प्रचार प्रसार करने में सेवादल के सभी साथी महत्ती भूमिका निभायें।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान के प्रभारी श्री प्रकाश जी भरतिया व श्रीमति मधु गुरुंग जी, जन आभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, कांग्रेस मुख्यालय सचिव श्री ललित तूनवाल, श्री राम सिह कस्वा , डॉ भवी मीणा सहित सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस दौरान पूरे प्रदेश से आये सेवादल प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों आदि ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में अजमेर से गये कांग्रेस नेता करतम मीणा, अरविन्द मीणा, मामराज मीणा आदि पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को स्मृति चिन्ह के रूप में पुष्कर के सेन्ड आर्टिस्ट श्री अजय रावत द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करने के लिए पुष्कर के रेतीले धोरों में बनाई गयी सेंड आर्ट की फोटो फ्रेम भेंट किया जिसे देखकर श्री गहलोत काफी प्रसन्न हुए। शैलेन्द्र अग्रवाल व उनके साथियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत, सेवादल के राष्ट्रीय सचिव तथा राजस्थान के प्रभारी श्री प्रकाश भरतिया व श्रीमती मधु गुरंग आदि का माल्यार्पण कर व तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत की अध्यक्षता व सेवादल के राष्ट्रीय सचिव तथा राजस्थान के प्रभारी श्री प्रकाश भरतिया व श्रीमती मधु गुरंग के मुख्य आतिथ्य में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक में सेवादल के भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से 6 अप्रैल से साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से राजघाट नई दिल्ली तक निकाली जाने वाली 58 दिवसीय पदयात्रा में शामिल होने, सेवादल संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने, सेवादल का जिला, ब्लॉक व वार्ड स्तर तक पूर्ण गठन करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक के बाद बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश सेवादल अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय संसार चन्द्र रोड़ से जालूपुरा मार्ग चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

error: Content is protected !!