44 मरीजों की फिजियोथेरेपी की

केकड़ी 10 अप्रैल(पवन राठी) लायंस क्लब केकड़ी एवं राधास्वामी फिजियोथेरेपी नर्सिंग केयर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में 10 अप्रैल रविवार को 10:00 से 2:00 तक फिजियोथेरेपी निशुल्क शिविर लायंस भवन पौकी नाडी जयपुर रोड पर आयोजित किया गया । शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति , निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमेन लायन विनय पांड्या ने श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया की डॉ रामेश्वर चौधरी के द्वारा चेहरे का लकवा , कंधे का दर्द, घुटनों का दर्द एडी का दर्द ,गठिया बाय , मानसिक विकलांगता, कमर व जोड़ों का दर्द, इत्यादि रोगो की 44 मरीजों की फिजियो थेरेपी कर इलाज किया गया । शिविर में फिजियो थेरेपी संबंधित सभी रोगों की जांच करने में लायन राकेश जैन, लायन दिनेश गोठरवाल , लायन पुरुषोत्तम गर्ग, एवम रामप्रसाद वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया । लायन एस एन न्याति ने उपस्थित मरीजों की मांग पर घोषणा की कि फिजियो थेरेपी का निःशुल्क शिविर प्रति माह लगाया जावेगा ।

error: Content is protected !!