केकड़ी बार और बेंच का स्नेह मिलन और पृथ्वी दिवस आयोजन सम्पन्न

पृथ्वी दिवस की सार्थकता तब होगी जब प्रत्येक अधिवक्तता एक पौधा लगा कर उसकी परवरिश का जिम्मा ले
======================
केकड़ी 22 अप्रैल (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी की नवनिर्वाचित
कार्यकारिणी द्वारा बार और बेंच का स्नेह मिलन समारोह बार सभा भवन में शुक्रवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों के स्वागत अभिनंदन से शुरू हुवा इस कड़ी में अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या 2 कुंतल जैन ए डी जे संख्या एक अम्बिका सोनी ए सी जे एम संख्या 2 कविता राणावत सिविल न्यायाधीश मर्यादा शर्मा का अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
सिविल न्यायाधीश मर्यादा शर्मा ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा पृथ्वी से हमारा अनुकूलन जितना अधिक होगा उतना ही हमे लाभ होगा।
ए सी जे एम दो कविता राणावत ने अपने उद्बोधन में कहा ग्लोबल वार्मिंग एक चुनोती है जिसका सभी को सामना करना है और सामंजस्य स्थापित करते हुए आगे बढ़ना है।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र चोकडीवाल ने बार और बेंच के अच्छे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की कि ये और प्रगाढ़ होंगे इसके साथ ही नए न्यायालयों की आवश्यकता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
अधिवक्तता नवल किशोर पारीक ने भी पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला।
बार उपाध्यक्ष रामावतार मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कार्यक्रमो के आयोजनों की तभी सार्थकता होगी जब आज सभी ये संकल्प ले कि कोर्ट परिसर में सभी अधिवक्तता गण एक एक पौधा लगाकर उसकी परवरिश का संकल्प ले।
सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित बार कार्यकारिणी को बधाई एवम शुभ कामनाएं प्रदान की।
समारोह के अंत मे अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।संचालन मनोज आहूजा द्वारा किया गया।
समारोह में भूपेंद्र सिंह राठौड़ गजराज सिंह कानावत परवेज नकवी हेमराज कानावत शिव प्रताप सिंह परवेज नकवी हेमंत जैन लोकेश शर्मा नवल किशोर पारीक लोकेश शर्मा भंवर सिंह राठौड़ विजयेंद्र पाराशर कुश बागला विशाल राजपुरोहित सीताराम कुमावत सुनील जैन नंद किशोर वर्मा प्रह्लाद वर्मा पवन राठी भारती पोपटानी सहित अनेक अधिवक्तता गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!