माननीया विधायक अनिता भदेल व माननीय देवनानी जी स्मार्ट सिटी का जब शहर के विकास में प्रस्ताव व सुझाव मांगे गये थे तब उक्त दोनो विधायक उपस्थित नहीं थे। इन्होने आना सागर झील में जा रहे क्षेत्र के गंदे पानी के निकास का दूसरा उपाय नहीं ढंूढा। जहॉं जहॉं चौपाटी झील के किनारे से बनती जा रही चौपाटी जिसमें सम्मानीय दीनबन्धु चौधरी जी के मकान के सामने से होते हुए सीधा चौपाटी के साथ साथ 7-8 फुट का नाला लव-कुष उद्यान होते हुए रामघाट होते हुए सुभाष उद्यान होते हुए स्कैप चैनल में नाला मिलाया जा सकता था जिससे दुषित पानी आना सागर झील में नही जाकर सीधे नाले से होते हुए स्कैप चैनल में चला जाता उससे ना तो मछलियॉं मरती ना ही झील का पानी दुषित होता।
पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने दक्षिण व उत्तर के दोनो विधायको पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि गत् दिनांक 21 अपै्रल 2022 नगर निगम अजमेर की साधारण सभा में प्रस्ताव संख्या 4 स्मार्ट सिटि को लेकर रखा गया था जिसकी एजेन्डे की कॉपी दोनो विधायको को प्राप्त हुई होगी उस समय पर इनका जमीर नही जागा की इस प्रस्ताव पर चर्चा कर झील के लिए कोई राहत निकाली जाये। नगर निगम की साधारण सभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी लेकिन भाजपा ने गलत तरीके से पास-पास करके साधारण सभा को असंवैधानिक समाप्त कर बाहर निकल गये।
माननीय अनिता भेदल जी को उत्तर क्षेत्र में गंदगी व बदबु का तो एहसास हो रहा है लेकिन दक्षिण क्षेत्र में इसी झील का पानी स्कैप चैनल द्वारा कच्ची बस्तियों में दक्षिण क्षेत्र में होता हुआ जाता है यह विधायक महोदय को इन 20 वर्षो में नजर नहीं आया। स्कैप चैनल के नवीनीकरण को स्मार्ट सिटी में लिया गया था लेकिन हमारी दक्षिण क्षेत्र की विधायक महोदया को उस समय बदबु का एहसास ही नही हुआ।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967