देवनानी ने आनासागर क्षेत्र का लिया जायजा, सड़ांध से परेशानी लोगों की सुनी व्यथा

पाॅकलैंड मशीन से आनासागर की सफाई व्यवस्था भी देखी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 26 अप्रैल। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को आनासागर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और सड़ांध से परेशान लोगों की व्यथा सुनी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम की पाॅकलैंड मशीन से आनासागर की हो रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला कलेक्टर से नगर निगम, मत्स्य विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आनासागर की समय≤ पर सफाई कराने और पानी में आॅक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए पाबंद करने का आग्रह किया।
देवनानी ने क्षेत्रीय पार्षद रमेश सोनी के साथ आनासागर के चारों ओर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आनासागर में बढ़ती गंदगी और सड़ांध के कारण आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। साथ ही चैपाटी पर घूमने के लिए आने वालों का अब आना बंद-सा होता जा रहा है। बदबू और सड़ांध के कारण बुरी स्थिति को देखते हुए देवनानी ने कलेक्टर से बात की।
देवनानी ने कहा कि मत्स्य विभाग को आनासागर के पानी में आॅक्सीजन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मछलियां दम नहीं तोड़ें। देवनानी के साथ नगर निगम के अधिकारी भी थे।

error: Content is protected !!